{"_id":"620d40a1177ee10ce06f09cd","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2341770130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब में डीएपी का सैंपल फेल, दुकानदार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब में डीएपी का सैंपल फेल, दुकानदार पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृषि विभाग द्वारा दो माह पहले जहांगीराबाद में पकड़ी गई नकली डीएपी के सैंपल की रिपोर्ट लैब से मिल गई है। जांच में सैंपल पूरी तरह से फेल आया है। इसमें न नाइट्रोजन है और न ही फास्फोरस आदि जरूरत तत्व हैं। जिला कृषि अधिकारी ने मामले में कार्रवाई करते हुए डीएम के आदेश पर संबंधित दुकानदार पर एफआईआर दर्ज करा दी है। विभागीय अफसरों ने पकड़ी गई डीएपी को नष्ट करने की बात कही है।
कृषि विभाग की टीम ने करीब दो माह पूर्व जहांगीराबाद में नकली डीएपी के करीब 25 बोरे पकड़े थे। दुकानदार डीएपी को एक नामचीन कंपनी के बैग में भरकर बेच रहा था। विभाग को डीएपी संदिग्ध लगी और उसके एक सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया था। जबकि पूरी डीएपी को जब्त कर लिया था। कृषि विभाग को अब सैंपल की रिपोर्ट लैब से प्राप्त हो गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जांच में डीएपी पूरी तरह से नकली मिली है। इसमें जो जरूरी रासायनिक तत्व होने चाहिए वह नहीं हैं। किसी अन्य पदार्थ से डीएपी को बनाया गया था। उन्होंने बताया कि यदि किसी दुकानदार द्वारा नकली डीएपी या कोई उर्वरक बेचा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोट
डीएपी का जो सैंपल लैब जांच के लिए भेजा गया था उसकी रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार डीएपी का सैंपल फेल हुआ है। दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। डीएपी के 25 बोरे विभाग ने उक्त समय मौके से पकड़े थे। कार्रवाई के बारे में डीएम को अवगत करा दिया है। - राहुल सिंह तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी