फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

चोरी का खुलासा न होने पर परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
चोरी का खुलासा न होने पर परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। नई मंडी रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा न होने पर पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पर आत्मदाह करने की कोशिश की। समय रहते पुलिस वालों ने परिवार से केरोसिन से भरा केन छीन लिया। एसएसपी ने मंडी चौकी प्रभारी को फटकार लगाते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
गत 28 जुलाई की रात को कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में आवास-विकास द्वितीय क्षेत्र निवासी गविंद्र भाटी की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित गविंद्र भाटी ने चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि नई मंडी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब भी पीड़ित पक्ष घटना के बारे में जानकारी करने के लिए नई मंडी चौकी जाता था तो वहां पर उसे उल्टा सीधा जवाब देकर टरका दिया जाता था। मंडी पुलिस के रवैये से आहत पीड़ित दुकान मालिक अपनी पत्नी व अन्य परिवारीजनों के साथ शुक्रवार सुबह पुलिस कार्यालय पहुंच गया। परिवार के पास मिट्टी के तेल से भरी एक केन थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर घटना का खुलासा न किए जाने को लेकर आत्मदाह करने की बात कहने लगा। इस पर पुलिस कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार से मिट्टी के तेल की केन छीन ली और एक बड़ी घटना को बचा लिया। बाद में एसएसपी ने पीड़ित परिवार की समस्या सुनकर मंडी चौकी प्रभारी को फटकार लगाते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

कोट:
पीड़ित परिवार को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित को चौकी से टरकाने के मामले में चौकी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाने हुए शीघ्र ही घटना के खुलासे का निर्देश दिया है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed