फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अनुपस्थित रहने वाले 30 शिक्षकाें का कटा एक दिन का वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अनुपस्थित रहने वाले 30 शिक्षकाें का कटा एक दिन का वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में बेसिक शिक्षा के विद्यालयों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। प्रेरणा एप के माध्यम से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों क जानकारी मिलने के बाद इस सभी शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटा गया है।
जिले के अधिकतर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने के मामले समय-समय पर आते रहते हैं। इस पर बीएसए की ओर से कार्रवाई भी की जाती है। अब स्कूलों में शिक्षकों पर प्रेरणा एप के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक प्रेरणा एप जिले के 2399 विद्यालयों में से करीब 90 फीसदी शिक्षकाें द्वारा ही प्रयोग किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, इस एप के माध्यम से समय-समय पर विभागीय अफसर स्कूल में उपस्थित और अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का भी पता लगाते रहते हैं। नियम है कि बिना ऑनलाइन आवेदन किए कोई भी शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित नहीं रहेगा। लेकिन शिक्षक लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। अब प्रेरणा एप के माध्यम से 30 स्कूलों के 30 शिक्षकों के अनुपस्थित होने की बात सामने आई है। मामला सामने आने पर बीएसए ने इन सभी शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रेरणा एप के माध्यम से जो 30 शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित पाए गए हैं। उनका एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अरनिया क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों से अवैध उगाही के आरोप में फंसे लिपिक को बीएसए ने नोटिस जारी कर दिया है। एससी-एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन यूपी के प्रांतीय सदस्य वेदप्रकाश गौतम और अन्य शिक्षकों ने बीएसए को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विकास खंड अरनिया क्षेत्र के स्कूलों में एबीएसए के साथ एक लिपिक स्कूलों में जाकर शिक्षकों से अवैध उगाही कर रहा है। लिपिक द्वारा किसी भी स्कूल का निरीक्षण भी नहीं किया जाता। वह स्कूल के निरीक्षण के नाम पर छोटी-मोटी कमियां निकालकर शिक्षक से शपथपत्र के साथ स्पष्टीकरण मांगता है। वेदप्रकाश गौतम ने बीएसए को शिकायत भेजकर इस मामले की निष्पक्षता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित लिपिक को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही उसे कार्यालय से बाहर किसी भी कार्य को न करने की कड़ी हिदायत दी गई है। साथ ही क्षेत्र के एबीएसए से भी स्पष्टीकरण मांग लिया है। नोटिस व स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed