फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कोटे की दुकान पर 15 क्विंटल कम मिला राशन, कार्रवाई की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कोटे की दुकान पर 15 क्विंटल कम मिला राशन, कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद देहात स्थित राशन की दुकान चलाने वाले कोटेदार की कार्ड धारकों ने सीएम और डीएम को ट्वीट कर शिकायत की थी कि वह राशन नहीं बांट रहा है। इस पर जब जांच करवाई गई तो पहली जांच में सब सही बताया गया। फिर दोबारा जांच करने में पूरे मामले का खुलासा हो गया। इस दौरान दुकान पर 15 क्विंटल राशन कम मिला और रजिस्टर भी पूरे नहीं मिले। अब कोटेदार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। राशन कार्ड धारकों का ट्वीट मिलते ही डीएम रविंद्र कुमार ने जिला पूर्ति अधिकारी को संबंधित दुकान की जांच कराने के निर्देश दिए।

डीएसओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित की। इसमें सदर तहसील के एआरओ, डीएसओ कार्यालय के एआरओ तथा एक पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए। स्टॉक रजिस्टर में पूर्ण नहीं पाया गया। टीम ने 30 कार्ड धारकों के बयान दर्ज कराकर वीडियोग्राफी की गई। इनमें से मात्र पांच ने राशन डीलर के पक्ष में तथा 25 ने कम राशन मिलने की शिकायत की। ऐसे में टीम ने जांच जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन कार्ड धारकों की शिकायत पर संबंधित दुकान की दो बार जांच हुई। दूसरी जांच में कम राशन मिला और रजिस्टर आदि भी पूरे नहीं मिले। अब इस संबंध में संबंधित कोटेदार के खिलाफ आगामी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्हाेंने चेतावनी दी है कि किसी भी कोटेदार को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। उन्हें पूरे राशन का वितरण करना होगा। यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed