फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एक जुलाई से खुल जाएंगे परिषदीय स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एक जुलाई से खुल जाएंगे परिषदीय स्कूल
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों को खोलने के आदेश आ गए हैं। शिक्षक स्कूलों में जाकर बच्चों की ड्रेस, किताब सहित अन्य कार्य को देखेंगे। स्कूलों में अभी बच्चों को बुलाने के आदेश नहीं दिए गए हैं। शासन के आदेश आने के बाद विभाग द्वारा स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्कूल खोलने के लिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को बीएसए द्वारा जल्द आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को मार्च माह में बंद कर दिया गया था। इसके बाद छात्र घरों में हैं और शिक्षक भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। कुछ समय पहले से स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी गई थी। लेकिन अब कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं, तो बेसिक शिक्षा विभाग ने अब स्कूलों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। एक जुलाई से अब बेसिक शिक्षा विभाग के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को खोला जाएगा, इसमें केवल शिक्षक स्कूलों में जाएंगे और बच्चे घर रहेंगे। शिक्षक स्कूलों में पहुंचकर ड्रेस, किताबें व अन्य कामों को देखेंगे। शासन से अब बच्चों के लिए किताबें आनी वाली हैं, तो जुलाई के अंत तक इनका भी वितरण होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एक जुलाई से स्कूल खुलने के आदेश जारी हो गए हैं। उन्हाेंनेे बताया कि स्कूलों में पहले साफ-सफाई होगी और उन्हें ग्राम पंचायतों द्वारा सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूल खोलने को लेकर विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन आदेश के तहत स्कूलों में शिक्षक ही जाएंगे, जबकि शिक्षण कार्य बंद रहेगा। बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे और शिक्षकाें को उनकी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed