फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जिपं अध्यक्ष : चार घंटे में 52 जिपं सदस्य करेंगे मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जिपं अध्यक्ष : चार घंटे में 52 जिपं सदस्य करेंगे मतदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष को चुनने के लिए तिथियां घोषित हो चुकी हैं। 26 जून को नामांकन और तीन जुलाई को मतदान होगा। मतदान में 52 जिपं सदस्य चार घंटे में वोट डालेंगे। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। चुनाव की घोषणा होते ही टूटने वाले जिपं सदस्यों को तोड़ने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
26 जून को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 29 जून सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी के लिए तय किया गया है। तीन जुलाई सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराते हुए दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी। अब कई निर्दलीय प्रत्याशियों के संपर्क में दोनों प्रत्याशी हैं। अभी करीब 15 ऐसे जिपं सदस्य हैं, जिनकी वोटिंग को लेकर स्थिति साफ नहीं है। इसके बाद भी दोनों ही दल भले ही जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी पता है कि जब तक 15 सदस्यों में से आधे से अधिक सदस्यों को अपनी ओर नहीं किया जाएगा, तब तक जीत की पटकथा नहीं लिखी जाएगी। इन 15 सदस्यों को अपनी ओर करने के लिए साम और दाम दोनों नीतियों को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके अत्री : जिपं अध्यक्ष के मतदान के लिए तीन जुलाई सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मतदान के बाद शाम पांच बजे तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed