{"_id":"6085b67d8ebc3ec0d834250c","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2177457142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने वालों से वसूला 20,250 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने वालों से वसूला 20,250 रुपये का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्क न लगाने वालों से वसूला 20,250 रुपये का चालान
बुलंदशहर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान एसएसपी ने नगर समेत कई थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। एसएसपी ने मॉस्क न पहनने वाले लोगों के चालान काटने, कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज करने और बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रविवार को मॉस्क न पहनने पर 92 लोगों का चालान किया गया, जबकि कर्फ्यू उल्लंघन पर 39 मुकदमे दर्ज किए गए।
जिले की कार्यवाहक एसएसपी भारती सिंह ने रविवार को कोरोना कर्फ्यू एवं साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए नगर कोतवाली, कोतवाली देहात, नई मंडी समेत विभिन्न थाना-कोतवाली क्षेत्रों का भ्रमण किया। एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली अनाज-सब्जी मंडियों में भ्रमण करते हुए दुकानदारों व आमजन को कोविड नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। एसएसपी के भ्रमण के दौरान मॉस्क न लगाने वाले 92 लोगों के चालान करते हुए 20,250 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया। लॉकडाउन/सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के अंतर्गत 39 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा एमवी एक्ट के तहत दो वाहनों का चालान किया गया।