फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

खैरपुर में प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, आठ घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
खैरपुर में प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, आठ घायल
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर में दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए, जिसमें जमकर मारपीट और पथराव हुआ। वारदात में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया, जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मामले में किसी भी पक्ष द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर न देने के बाद पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक शनिवार को आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनो पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें दोनो पक्षों की ओर से सीमा पत्नी संजय, कमलेश पत्नी राजेश, गुड्डन पत्नी गजेंद्र, कुंती देवी पत्नी महिपाल, गायत्री देवी पत्नी वीरेंद्र, महिपाल पुत्र नत्थी, प्रमोद व सतीश पुत्र कंछी को मामूली चोट आई है। मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि घायलों का सीएचसी शिकारपुर में मेडिकल कराया गया। किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर न देने पर सुभाष, महिपाल, भानु प्रताप, व हुकुमा का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। गांव में शांति बनी हुई है। स्थिति नियंत्रण में है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed