फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
मृतका प्रेम लता की फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी जसवंत सिंह ने अपनी बेटी प्रेमलता की शादी नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी गौतम पुत्र रामनिवास के साथ की थी। जसवंत ने बताया कि शादी में उन्होंने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह और दहेज की मांग करते हुए उनकी पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। बेटी को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि 11 अप्रैल को उनकी पुत्री प्रेमलता (25) को दहेज की मांग के चलते बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति गौतम, सास रामबिटिया और ससुर रामनिवास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा
खुर्जा में दहेज की मांग पूरी न होने पर क्षेत्र के एक गांव में पति ने पत्नी की पिटाई की। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव अमरपुर में 10 माह पहले पूजा की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए पूजा को प्रताड़ित करने लगे। कई बार पति ने मारपीट की। सोमवार शाम को पति ने उसे कमरे में बंद कर जमकर पीटा। पीड़िता ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed