फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कोटेदारों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगवाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
कोटेदारों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगवाने की मांग
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले कोटेदारों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगवाने के साथ उनकी अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग उठाई गई है। राशन विक्रेता कल्याण समिति उप्र ने मांगों से संबधित पत्र डीएम को भी सौंपा है।

राशन विक्रेता कल्याण समिति उप्र के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रबोस सिंह रावत ने बताया कि इस समय कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। कोटेदार हर माह राशन का वितरण करते हैं। ऐसे में समिति की मांग है कि कोटेदोरों को प्राथमिकता के तौर पर वैक्सीनेशन करवाया जाए। समिति की कोटेदारों का कमीशन बढ़ाए जाने, राशन वितरण के लिए दुकान पर लगी पॉश मशीन को कंपनी द्वारा ठीक करवाने, राशन के खाली कट्टों का भुगतान करने, मध्यान भोजन का राशन दुकान तक निशुल्क पहुंचाने, आंगनबाड़ी को दिए जाने वाले राशन पर कमीशन देने, मिड-डे-मील का रुका हुआ भुगतान करवाने और पूर्व परिवहन बकाया का शीघ्र भुगतान करने सहित कई मांग शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद भर के कोटेदार पांच अप्रैल को हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन राशन का भी वितरण नहीं होगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक समिति का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी मांग पत्र की कापी मुख्यमंत्री, खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव, खाद्य आयुक्त और जिला पूर्ति अधिकारी को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed