फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जहांगीराबाद से दौलतपुर मार्ग का होगा निर्माण, सरपट दौड़ेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जहांगीराबाद से दौलतपुर मार्ग का होगा निर्माण, सरपट दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन

जहांगीराबाद। जहांगीराबाद से दौलतपुर तक विकास से अछूते करीब 15 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। निर्माण के लिए क्षेत्रवासी पिछले काफी समय से विभिन्न सरकारों से गुहार लगा चुके थे। लेकिन, अब जाकर इस मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली है।

प्रदेश सरकार से सड़क के निर्माण को अनुमति मिलने के बार क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र की जनता को काफी फायदा होगा। किसान अनाज मंडी तक आसानी से ले जा सकेगा। सड़क बढ़ने से ट्रांसपोर्ट बढ़ेगा। युवा नेता अंकुर शर्मा ने बताया कि जल्द ही सभी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस मार्ग पर आने वाले सभी गांव की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed