{"_id":"603a90d98ebc3ee96665d2e6","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd214539442","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मार्च से शुरू होगी बुलंदशहर की जिला प्रदर्शनी (नुमाइस)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मार्च से शुरू होगी बुलंदशहर की जिला प्रदर्शनी (नुमाइस)
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 मार्च से शुरू होगी बुलंदशहर की जिला प्रदर्शनी (नुमाइस)
बुलंदशहर। ऐतिहासिक जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का उद्घाटन अब 12 मार्च को होगा। मंडलायुक्त विधिवत जिला प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
जनपद में लगभग 135 वर्षों से जिला प्रदर्शनी का आयोजन होता चला आ रहा है। मुश्किल से दो तीन बार ही जिला प्रदर्शनी का आयोजन विभिन्न कारणों से नहीं हो पाया है। पिछली बार कोरोना के चलते प्रदर्शनी को शुरू होने के साथ ही बंद करना पड़ा। मुश्किल से 13 दिन भी प्रदर्शनी नहीं चल पाई थी। इस बार तहबाजारी का ठेका एक करोड़ 12 लाख रुपये में छूटा है। ठेका छूटने के साथ ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रदर्शनी के उद्घाटन को लेकर चल रही ऊहापोह की स्थिति का पटाक्षेप हो गया है। गौरतलब है कि पहले आठ मार्च का समय शुभारंभ के लिए तय था, बाद में तिथि बदलकर छह मार्च हुई। वहीं अब 12 मार्च को मंडलायुक्त द्वारा विधिवत इसका उद्घाटन किया जाना है। जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ से पूर्व, मैदान में साफ सफाई, लाइट, टेंट आदि की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अफसर प्रदर्शनी के कार्यक्रमों आदि का लेख जोखा भी तैयार कर रहे हैं।