{"_id":"6030067e8ebc3ee9276a1c4f","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd214056684","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णवास मार्ग पर पकड़ा गया 40 बोरी सरकारी चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णवास मार्ग पर पकड़ा गया 40 बोरी सरकारी चावल
विज्ञापन

डिबाई। जनपद में सरकारी राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आपूर्ति विभाग की टीम ने कर्णवास मार्ग पर कालाबाजारी को ले जाया जा रहा 40 बोरी सरकारी चावल पकड़ा है। विभागीय अधिकारी अब कोटेदार का पता कर रिपोर्ट दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं।
आपूर्ति विभाग में पूर्ति निरीक्षक पूनम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कोटेदार के यहां से सरकारी चावल टेंपो से कालाबाजारी के लिए बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इस टीम ने पुलिस की मदद से कर्णवास मार्ग पर सरकारी चावल से भरा टेंपो पकड़ लिया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह बताया कि टेंपो में 40 बोरी सरकारी चावल पकड़ा गया है। चालक यह नहीं बता पा रहा कि इस चावल को कहां से ला रहा था। विभागीय अधिकारी ने पकड़े गऐ चावल का पता करने क ा प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले चावल कोटेदार का पता किया जा रहा है। बता दें कि सरकारी राशन की कालाबाजारी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह का कहना है कि सरकारी राशन की किसी भी कीमत पर कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। राशन की कालाबाजारी करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।