फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

स्वास्थ्यकर्मियों को लगी दूसरी डोज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
स्वास्थ्यकर्मियों को लगी दूसरी डोज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार को 1836 के सापेक्ष 1647 स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज लगवाई। वहीं, टीकाकरण से वंचित रह रहे 3447 के सापेक्ष दूसरे मॉपअप राउंड के दौरान महज 275 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली डोज लगवाई। टीकाकरण के लिए 17 केंद्रों पर अभियान चलाया गया।
जिला अस्पताल समेत 17 स्थानों पर शुक्रवार को पहले चरण का दूसरा राउंड और टीकाकरण से वंचित चल रहे स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा मॉपअप राउंड के तहत टीकाकरण किया गया। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि अभी तक हुए टीकाकरण से पहले राउंड को छोड़कर अन्य सभी को कोई भी परेशानी या समस्या नहीं हुई है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई उन लाभार्थियों में लॉटरी के द्वारा चयनित लाभार्थी को एक अच्छा इनाम भी प्रदान किया जाएगा। बताया कि शुक्रवार को हुए टीकाकरण के दौरान सभी केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। लाभार्थी को टीका लगवाने के बाद ऑब्जरवेशन रूम में बैठाया गया।
विज्ञापन

16 जनवरी से शुरू हुए पहले चरण के दौरान 3447 स्वास्थ्य कर्मी टीका नहीं लगवा सके, जिन्हें टीका लगवाने के लिए 15 फरवरी को मॉपअप राउंड का पहला मौका दिया गया। इसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों के न पहुंचने पर 19 फरवरी को दूसरा मॉपअप राउंड के तहत मौका दिया गया। इस दौरान विभाग द्वारा टीकाकरण करवाने के लिए छूटे सभी 3447 कर्मियों को बुलाया गया। इसके सापेक्ष महज आठ फीसदी यानी 275 लोग ही टीकाकरण कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ = शुक्रवार को 1836 के सापेक्ष 1647 को दूसरी डोज और 3447 के सापेक्ष 275 कर्मियों को मॉपअप राउंड के तहत पहली डोज दी गई। टीका पूरी तरह सुरक्षित हैं और लाभार्थी उत्साहपूर्वक टीका लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed