फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

केबल बक्सा फटने से आठ घंटे अंधेरे में डूबा आधा शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
केबल बक्सा फटने से आठ घंटे अंधेरे में डूबा आधा शहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के डीएवी तिराहे पर हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा फटने से बुधवार रात्रि आधा शहर अंधेरे में डूब गया। इस दौरान पांच हजार से अधिक घरों की बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार सुबह तक बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट रही है। लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होने के पहले ही बिजली ने नाटक दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार रात्रि करीब 12 बजे 33 केवीए लाइन का केबल बक्सा फट गया। इसके चलते अंसारी रोड बिजली घर से जुड़े आधा दर्जन से अधिक इलाकों के पांच हजार से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। काफी देर तक बिजली न आने पर लोगों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं को बिजली संकट से दो-चार होना पड़ा। वहीं, जानकारी मिलने पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे। केबल बक्सा ठीक होने पर सुबह करीब 8.30 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

बुधवार रात्रि 12 बजे केबल बक्सा फटने के बाद पावर कॉरपोरेशन के कर्मियों को उसे ढूंढकर ठीक करने में पूरे आठ घंटे से अधिक समय लग गया। सुबह करीब 8.30 बजे आपूर्ति सामान्य हुई। इससे सुबह के समय पेयजल सप्लाई भी बाधित रही। वहीं, लोगों के घरों में बिजली उपकरण शोपीस बने नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ देवराज सिंह = डीएवी तिराहे पर केबल बक्सा फटने से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। जानकारी होते ही कर्मियों को मौके पर भेज दिया था। केबल बक्सा सही होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed