फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

राइफल और कारतूस बरामद नहीं होने पर सिपाही को भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
राइफल और कारतूस बरामद नहीं होने पर सिपाही को भेजा जेल
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव कसेर कलां से बीते दिनों चोरी हुई सिपाही की सरकारी इंसास राइफल और कारतूस पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। हालांकि, बृहस्पतिवार को पुलिस ने वारदात के दिन नशे में धुत मिले आरोपी सिपाही को अब गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बीते दिनों कोविड वैक्सीन की सुरक्षा में डिबाई के कसेरकलां स्थित पीएचसी में सिपाही अनुज समेत तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। पांच फरवरी को जब पीएचसी प्रभारी ने कहीं जाने के लिए पुलिसकर्मियों से कहा तो पुलिसकर्मी तैयार हो गए। लेकिन, इस दौरान आरोपी सिपाही अनुज की इंसास राइफल वहां से गायब मिली थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज में एक युवक राइफल को अपने साथ ले जाते हुए नजर आया। उक्त युवक शिकारपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि उक्त आरोपी युवक और सिपाही ने साथ में शराब भी पी थी। मेडिकल रिपोर्ट में भी आरोपी सिपाही अनुज के शराब पीने की पुष्टि हुई थी। मामले में एसएसपी ने उक्त तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही मामले में अनुज व वीडियो में नजर आ रहे एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि आरोपी सिपाही को बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भ्ेाज दिया गया है। साथ ही राइफल व कारतूस की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही राइफल को बरामद कर आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed