फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एसएसपी समेत 2572 फ्रंट लाइन वर्करों को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एसएसपी समेत 2572 फ्रंट लाइन वर्करों को लगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एसएसपी समेत 2572 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल समेत 15 केंद्रों पर 34 टीम द्वारा फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। पहली डोज लेने वालों को अब वैक्सीन की दूसरी डोज 15 मार्च को दी जाएगी। वहीं, शुक्रवार को पहले चरण में छूटे 4412 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 22 जनवरी को पहली डोज ले चुके कर्मियों को दूसरी डोज दी जाएगी।
पांच फरवरी से चल रहे दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के पांचवें राउंड में 15 केंद्रों पर 34 बूथ बनाए गए। जहां 3481 वर्करों को टीकाकरण करवाने के लिए मेसेज और कॉल कर बुलाया गया। लेकिन केंद्र तक 2572 वर्कर ही पहुंच सके। जिला अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन के दौरान एसएसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा भी टीका लगवाया गया। वहीं, दूसरी ओर वैक्सीनेशन कार्य का डीएम रविंद्र कुमार द्वारा सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर संग निरीक्षण किया गया। जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाए जाने से पूर्व संबंधित का बीपी, शुगर, प्लस ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य स्वास्थ्य जांच करने के बाद स्वस्थ होने पर वैक्सीन लगाए जाते स्वास्थ्य कर्मी मिले। टीका लगवा चुके कर्मी ऑब्जर्वेशन रूम में आधा घंटा विश्राम करते मिलने पर टीका संबंधी पूछताछ की। वैक्सीन लगवा चुके सभी ने कहा कि टीका लगवाने के बाद कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई है। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि दूसरे चरण से छूटे फ्रंट लाइन वर्करों को अब मॉपअप राउंड के तहत टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ - एसएसपी समेत 2572 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज दी गई। इसके लिए 3481 वर्करों को मेसेज भेज दिया गया है। शुक्रवार को पहले चरण में टीकाकरण से वंचित स्वास्थ्य कर्मियों को मॉपअप राउंड के तहत टीका लगाया जाएगा। साथ ही 22 जनवरी को टीका लगवाने वाले कर्मियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब निर्धारित समय पर किन्हीं कारणों से कोरोना से बचाव का टीका लगवाने से वंचित को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक बार कोविन पोर्टल पर नाम दर्ज होने के बाद एड बेनफिसरीज का लाभ लेकर संबंधित किसी भी बूथ पर जाकर टीका लगवा सकेंगे। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मी/ फ्रंट लाइन वर्कर को टीकाकरण सत्र के दिन किसी भी केंद्र पर पहुंचकर अपना नाम सूची में जुड़वाकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए एएनएम सबसे पहले लॉगिन पोर्टल पर अलाटेड सेक्शन पर क्लिक करके पेज खोलेगी, जिसमें लाभार्थी के मोबाइल नंबर को डालकर सर्च का ऑप्शन दबाया जाएगा। लाभार्थी का नाम व मोबाइल नंबर पोर्टल पर आने के बाद प्लस के निशान को दबाकर लाभार्थी का नाम टीकाकरण की सूची में जोड़ दिया जाएगा। वहीं, यदि संबंधित का नाम पोर्टल पर पहले से दर्ज नहीं है तो स्क्रीन पर नाम नहीं आएगा और संबंधित को टीकाकरण से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed