फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

उर्वरकों ने बिगाड़ी मिट्टी की सेहत, खतरे में मित्र कीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
उर्वरकोें ने बिगाड़ी मिट्टी की सेहत, खतरे में मित्र कीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। फसलों में रासायनिक उर्वरकों का अधिक प्रयोग होने से खेत की मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा भी कम हो रही है। कीटनाशकों के प्रयोग से भी मित्र कीट भी नष्ट हो रहे हैं। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने का खतरा भी बढ़ गया है।
बुलंदशहर में करीब 3.65 लाख हेक्टेयर में खेती की जा जाती है। कृषि विभाग समय-समय पर किसानों के खेतों से मिट्टी लेकर उसकी लैब में जांच कराता है। मिट्टी की ताजा जांच रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। रिपोर्ट बताती है कि ज्यादा रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार घटती जा रही है। इससे धरती के बंजर होने का भी खतरा बढ़ने लगा है। कृषि अधिकारियों के अनुसार किसान फसल में उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान द्वारा खेती और फसलों में रासायनिक खाद और कीटनाशक का प्रयोग अधिक किया जा रहा है। इससे जहां उर्वरा शक्ति कम होने के साथ कई जरूरी तत्व कम हो रहे हैँ। वहीं, दूसरी ओर खेत के मित्र कीट भी नष्ट हो रहे हैं। यही मित्र कीट मिट्टी में जीवांश पदार्थ का निर्माण करते हैं।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों के अनुसार रासायनिक खाद से मिट्टी में नाइट्रोजन, सल्पर,पोटेशियम और सूक्ष्म तत्वों की कमी की पूर्ति की जाती है। नोइट्रोलन वातावरण में उड़ जाती है। इसे मिट्टी में रोकने के लिए जीवांश कार्बन ही प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसके घटने से नाइट्रोजन की कमी होती है। रासायनिक खाद से मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा तो बढ़ जाती है, लेकिन जीवांश कार्बन की मात्रा घटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती के लिए खेत में जीवांश कार्बन के साथ 16 तत्वों की सबसे अधिक जरूरत होती है। इनमें कार्बन, नाइट्रोजन, मैग्नीशियम, कैल्सियम, सल्फर, पोटेशियम, आक्सीजन, हाइड्रोजन आदि शामिल होते हैं। मिट्टी में पाए जाने वाला जीवांश कार्बन वातारण की नाइट्रोजन को रोकने का काम करता है। नाइट्रोजन बढ़ने से फसल तेजी से बढ़ती है। जीवांश कार्बन मिट्टी में पाए जाने वाले जैविक तत्वों से बनता है। जबकि अधिक रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करने से मिट्टी की जांच में खुलासा हो रहा है कि जनपद की मिट्टी में उर्वरा शक्ति कमजोर होती जा रही है।

उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि मिट्टी की जांच में खुलासा हो रहा है कि अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो रही है। यदि भूमि को बंजर बनाने से रोकना है तो किसानों को रासायनिक खादाें का प्रयोग कम करना होगा। किसानों को जैविक खेती की ओर से भी बढ़ना होगा। गंगा किनारे वाले गांवों में जैविक खेती की शुरूआत की गई, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। किसान पराली, हरी खाद, केंचुआ खाद और गोबर की खाद डालकर खेत की कम हो रही उर्वरा शक्ति को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed