फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने के लिए अंतिम मौका कल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने के लिए अंतिम मौका कल
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहले चरण में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को विभाग द्वारा एक और मौका दिया जा रहा है। शुक्रवार को मॉपअप राउंड-द्वितीय के तहत छूटे 4412 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज लगाई जाएगी। वहीं, बृहस्पतिवार को 14 केंद्रों पर 34 टीम द्वारा 3481 फ्रंट लाइन वर्करों को पहली डोज लगाई जाएगी।
16 जनवरी से जनपद समेत देशभर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। पहले चरण में 16 जनवरी से पांच फरवरी तक टीकाकरण हुआ और दूसरे चरण में पांच फरवरी से 18 फरवरी तक टीकाकरण किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 15 केंद्रों के 34 बूथों पर कोरोना से बचाव के लिए फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 3481 वर्करों को मैसेज भेज दिया गया है। इसके बाद पहले चरण में टीकाकरण से वंचित स्वास्थ्य कर्मियों को मॉपअप राउंड के तहत टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 22 जनवरी को टीका लगवाने वाले कर्मियों को 19 फरवरी को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। इसके बाद कोवैक्सीन आने पर फ्रंट लाइन वर्करों को कोविशील्ड के साथ-साथ कोवैक्सीन लगाई जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल और पुलिस लाइन के चार-चार बूथ और वीआईआईटी में बने तीन बूथों पर कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। शेष 12 केंद्रों पर बने 23 बूथों पर कोविडशील्ड का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर = बृहस्पतिवार को फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा और शुक्रवार को छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को मॉपअप राउंड के तहत और 22 जनवरी को टीका लगवा चुके कर्मियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। संबंधित केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed