फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कैंटर की टक्कर से घायल किशोर को चालक ले गया साथ, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कैंटर की टक्कर से घायल किशोर को चालक ले गया साथ, हंगामा
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र में ग्राम नवीपुर खेड़िया के पास डिबाई की ओर से आ रहे एक कैंटर ने रिक्शा चला रहे एक किशोर में टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए किशोर को चालक कैंटर ले लेकर चला गया। घटना के बाद किशोर का कुछ पता नहीं लगने पर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस आरोपी कैंटर चालक की तलाश कर रही है।

क्षेत्र के गांव नवीपुर खेड़िया के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवीर (14) पुत्र नरेश कुमार रिक्शा से शनिवार की सुबह करीब 8.45 पर कसेर कलां से ग्राम नवीपुर खेड़िया की ओर आ रहा था। गांव के पास हाईवे पर डिबाई की ओर से आ रहे एक कैंटर वाहन ने रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षर्शियों ने बताया कि घायल सोमवीर को कैंटर का चालक अपने कैंटर में ले गया। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस और गांव के लोगों ने किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन चार घंटे तक उसका कोई सुराग नहीं लगने पर गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। दोपहर में लगभग एक डेढ़ घंटे तक ग्रामीण हाईवे पर जमे रहे। इससे जाम लग गया। पुलिस ने नरौरा के दीनदयाल चौराहे से वाया राजघाट हाईवे के यातायात को परिवर्तित किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने जल्द कैंटर चालक को पकड़ने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण माने। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हुआ। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी खंगालने के बाद दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। वाहन के स्वामी व चालक की तलाश में पुलिस टीम बल्लभगढ़, हरियाणा को रवाना कर दी गई है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही किशोर का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed