फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

27 मृत कौवों की लैब से मिली रिपोर्ट निगेटिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
27 मृत कौवों की लैब से मिली रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में गत दिनाें कई स्थानों पर मृत मिले 27 कौवों की लैब से रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग ने सोमवार को 38 और मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार जनपद में बर्ड फ्लू नहीं है।

गत दिनों कई प्रदेशों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जनपद में भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके चलते पशुपालन विभाग और वन विभाग भी सतर्क हो गया था। इसी बीच जनपद में जगह-जगह मृत कौवे मिलने के मामले भी सामने आए। इन सभी के पशुपालन विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली स्थित लैब भेज दिया गया था। अब लैब से 27 कौवों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जो निगेटिव है। अब तक सभी मृत कौवों की रिपोर्ट नेगेटिव मिलने पर विभागीय अफसरों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं, दूसरी ओर विभाग की ओर से लगातार मुर्गियों के सैंपल भी लेकर लैब भेजे जा रहे हैं। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव प्राप्त हुई हैं। सोमवार को भी विभाग की ओर से 38 मुर्गियों के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने बताया कि अभी तक जितने भी मृत कौवों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। वह सभी निगेटिव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि जनपद में बर्ड फ्लू नहीं है। दूसरी ओर डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि अब जनपद बर्ड फ्लू से पूरी तरह सुरक्षित है। फिर भी लगातार विदेशी और अन्य पक्षियों पर विभाग की ओर से लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed