{"_id":"6015a7c58ebc3e543b2f96c0","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2128829119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा। इनके पास से पुलिस ने तीन चोरी की बाइकें, अवैध असलहे बरामद किए हैं। तीनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
देहात कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात नई मंडी चौकी पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो शातिर वाहन चोर अनूपशहर की ओर से बुलंदशहर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव दोहली बंबे के निकट सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान दो व्यक्ति अनूपशहर की ओर से चोरी की बाइक पर आए। जिन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। इनकी शिनाख्त मोहित निवासी गांव बासौटी थाना शिकारपुर और अकील निवासी मोहल्ला लाल दरवाजा थाना शिकारपुर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं।