फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

शिक्षकों को दिया ऑफलाइन अवकाश, हेडमास्टर निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शिक्षकों को दिया ऑफलाइन अवकाश, हेडमास्टर निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिक्षकों को ऑफलाइन अवकाश देने पर बीएसए ने एक हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। डायट प्राचार्य के निरीक्षण में हेडमास्टर की लापरवाही सामने आई। डायट प्राचार्य की रिपोर्ट पर बीएसए ने कार्रवाई की है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में अब शिक्षकों को ऑनलाइन अवकाश देने की प्रक्रिया है। अवकाश के लिए किसी भी शिक्षक को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। बीबीनगर क्षेत्र के गांव निखौब स्थित परिषदीय स्कूल के हेडमास्टर विजय कुमार ने पांच शिक्षकों को ऑफलाइन अवकाश दे दिया। 27 जनवरी को डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा ने स्कूल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सभी पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इस पर हेडमास्टर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर डायट प्राचार्य ने हेडमास्टर को निलंबित करने की संस्तुति की थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हेडमास्टर विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक को ऑफलाइन अवकाश नहीं दिया जाएगा। हेडमास्टर और शिक्षकों को शासन और विभाग के आदेशों का पालन करना होगा। अवकाश तभी स्वीकृत होगा, जबकि संबंधित शिक्षक ने ऑनलाइन आवेदन किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed