{"_id":"5fecc2458ebc3e3e80596879","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd211153220","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध डीजल पंप का भंडाफोड़, पिता-पुत्र पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध डीजल पंप का भंडाफोड़, पिता-पुत्र पर एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव बराल के नजदीक एक अवैध डीजल पंप का आपूर्ति विभाग ने भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना मिलने पर आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और मंगलवार शाम मामले में कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अवैध डीजल पंप चलाने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ गुलावठी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि, अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। मौके से टीम ने डीजल आदि को भी कब्जे में ले लिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र के गांव बराल के निकट अवैध रुप से फिलिंग स्टेशन चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। जांच की गई तो सामने आया कि मौके पर गुरुजी फिलिंग स्टेशन के नाम से अवैध रुप से डीजल बेचा जा रहा है। शिकायत मिलने पर इसकी जांच के लिए एक टीम गठित की गई। टीम में विभाग से वरिष्ठ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक वशिष्ठ, पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव, पूर्ति निरीक्षक मीनाक्षी तोमर, वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक राजेश कुमार, बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर शाकिब जमाल हाशमी को शामिल किया गया।टीम ने मौके पर जाकर जब जांच की तो शिकायत सही पाई गई। यहां पर बिना लाइसेंस के डीजल पंप संचालित कर डीजल बेचा जा रहा था। वाहनों में डीजल डाला जा रहा था और बाकायदा अन्य पेट्रोप पंप की तरह ही सभी सामान उपलब्ध था। टीम में शामिल सभी अफसरों ने अपने-अपने स्तर से जांच कर रिपोर्ट तैयार की। साथ ही बेचे गए डीजल की रीडिंग दर्ज करते हुए मौजूद डीजल आदि मशीनरी को कब्जे में ले लिया। इस दौरान टीम ने अवैध डीजल पंप संचालित कर रहे आरोपी पिता-पुत्र के बयान भी दर्ज किए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के बाद ही अवैध डीजल पंप संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ थाना गुलावठी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। केबी सिंह ने चेतावनी दी है कि जनपद में किसी भी कीमत पर पेट्रो पदार्थों की अवैध बिक्री नहीं करने दी जाएगी। यदि कोई ऐसा करता है या करता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
------------
हाल ही में डिबाई में भी पकड़ा था पंप
जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व विभागीय टीम को सूचना मिली थी कि डिबाई थाना क्षेत्र में भी अवैध रुप से डीजल पंप संचालित किया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर उसे सील कर दिया था। साथ ही एक आरोपी को दबोचा भी था। मामले में डिबाई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यही नहीं, डिबाई क्षेत्र में गत वर्ष भी टीम ने एक अवैध रूप से संचालित पंप को सील किया था।
विज्ञापन
-------
आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव की शिकायत पर अवैध डीजल पंप चलाने पर विनय गर्ग और उसके पुत्र प्रतीक गर्ग के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सचिन मलिक, गुलावठी थाना प्रभारी