फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

फेसबुक और व्हाट्सएप से शातिरों ने की हजारों की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
फेसबुक और व्हाट्सएप से शातिरों ने की हजारों की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में दो लोगों के फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर हजारों की ठगी करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के नाम पर व्हाट्सएप पर रुपये मांगे गए। मामले में पीड़ितों की तहरीर पर नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी हरदीप ने बताया कि सोमवार रात को किसी अज्ञात शख्स ने फेसबुक पर उसके नाम एवं फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बना लिया। इसके बाद रात में ही आवश्यकता बताकर उसके परिचितों को मेसेज भेजकर गूगल पे, पेटीएम आदि के माध्यम से रुपये मांगे गए। उसके दो परिचितों ने 20-20 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से दे दिए। मंगलवार सुबह पीड़ित को उसका फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी किए जाने का पता चला। इसी तरह नगर के मोहल्ला साठा निवासी अमित कुमार का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया गया। इसके बाद उनके परिचितों को फर्जी अकाउंट से जोड़कर मेसेज भेजकर रुपये मांगे गए। अमित के भी एक परिचित ने 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित अमित ने नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा नगर के मोहल्ला शेखसराय निवासी गिरजा शंकर कौशिक के नाम से व्हाट्सएप पर अज्ञात शख्स द्वारा आवश्यकता बताते हुए कई लोगों से रुपये मांगे गए। हालांकि, यहां ठग अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि साइबर टीम की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। लोगों को भी ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed