फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हाईवे लाइव: सिकंदराबाद में सो रही पुलिस, रहो सावधान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सिकंदराबाद बुलंदशहर बाईपास पर नदारत पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
हाईवे लाइव: सिकंदराबाद में सो रही पुलिस, रहो सावधान
विज्ञापन

बुलंदशहर। सावधान... सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस सो रही है। गश्त और ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पुलिस मुस्तैद है। वाहनों की चेकिंग से लेकर संदिग्धों की देर रात तक तलाशी ली जा रही है। यह सब शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे से रात ढाई बजे के बीच अमर उजाला लाइव के दौरान टीम ने अपने कैमरे में कैद किया है। टीम ने रात में सिकंदराबाद में दादरी बाईपास से बुलंदशहर भूड़ चौकी तक लाइव कर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जानने की कोशिश की। हाल यह है कि हाईवे पर सिकंदराबाद क्षेत्र में देर रात को पुलिस टीमें नदारद रहती हैं। ड्यूटी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है। पिकेट और ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस नदारद दिखाई दी। हालांकि, कुछ जगहों पर फैंटम बाइक जरूर घूमती हुई नजर आई।
सिकंदराबाद में दादरी बाईपास, रात 12.35 बजे
नेशनल हाईवे 91 पर सिकंदराबाद में दादरी बाईपास पर रात करीब 12.35 बजे टीम पहुंची। जहां वाहन फर्राटा भर रहे थे। लेकिन, चौराहे पर न तो पुलिस की जीप थी, न डायल 112 मौजूद थी और न ही कोई पुलिसकर्मी नजर आ रहा था। जबकि, यह बाईपास हादसों और वारदातों का एक प्वाइंट भी है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में बुलंदशहर बाईपास, रात 12.55 बजे
देर रात करीब 12.55 बजे टीम सिकंदराबाद में बुलंदशहर बाईपास पर पहुंची, जहां, चौराहे पर ही पुलिस की एक टीम की तैनाती रहती है। लेकिन, रात में यहां भी पुलिसकर्मी नदारद नजर आए। हालांकि, वहां मौजूद दुकानों पर कुछ फैंटम जरूर गश्त करती दिखाई दीं। लेकिन, डायल 112 और पुलिस टीम यहां भी गायब दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराबाद में बिलसूरी गांव, रात 1.30 बजे
सिकंदराबाद में नेशनल हाईवे पर गांव बिलसूरी है। जहां से एक रोड गांव देहातों में होता हुआ मेरठ रोड पर बराल रेलवे स्टेशन के पास निकलता है, जो कि एक महत्वपूर्ण रोड है और इस रोड पर रात में वारदातों का खतरा बना रहता है। टीम रात करीब 1.30 बजे यहां पहुंची तो पुलिसकर्मी यहां भी नदारद दिखाई दिए। जबकि, यहां हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था भी पूरी तरह से धूमिल नजर आई।
जिला कारागार, रात 1.48 बजे
रात करीब 1.48 बजे टीम जिला कारागार के सामने पहुंची। जहां गेट से कुछ दूरी पर एक उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर बैरिकेडिंग की हुई थी। साथ ही वाहनों और उनमें बैठे लोगों की भी तलाशी ली जा रही थी। यहां व्यवस्था दुरुस्त नजर आई।
बुलंदशहर में सिकंदराबाद बाईपास, रात 2.05 बजे
जिला कारागार के बाहर हाईवे पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिलने के बाद टीम ने बुलंदशहर की ओर रुख किया। जहां रात करीब 2.05 बजे टीम सिकंदराबाद बाईपास पर पहुंची। जहां एक पुलिसकर्मी जिप्सी के बाहर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आया। जबकि, अन्य पुलिसकर्मी भी जिप्सी में मौजूद मिले।
भूड़ चौराहा, रात करीब 2.20 बजे
देर रात करीब 2.20 बजे टीम भूड़ चौराहे पर पहुंची। जहां चौराहे पर पुलिस की बैरिकेडिंग साइड में खड़ी थीं और पुलिसकर्मियों के बैठने के लिए रखी गई कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं। इस दौरान पुलिसकर्मी वहां भी नदारद दिखे। जबकि, यह जनपद का एक मुख्य चौराहा है और चौराहे से चंद कदम की दूरी पर ही चौकी मौजूद है। इसके बावजूद यहां लापरवाही देखने को मिली।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह = हाईवे पर पुलिस टीमों को मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही औचक निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed