{"_id":"5fd504bd8ebc3e3db521be47","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd210156977","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड इंस्पेक्टर से ठगे 1.53 करोड़ रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड इंस्पेक्टर से ठगे 1.53 करोड़ रुपये, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड इंस्पेक्टर से ठगे 1.53 करोड़ रुपये, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से मैरिज होम बनाने के नाम पर 1.53 करोड़ रुपये ठग लिए गए। रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के आनंद विहार निवासी रामभूल सिंह पुत्र नैन सिंह मूलरूप से बुलंदशहर के लखावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। कुछ माह पहले उन्होंने बुलंदशहर के डीएम रोड पर एक होटल के समीप रहने वाले व्यक्ति से मैरिज होम बनाने के लिए बातचीत की थी। मैरिज होम बनाने का झांसा देकर आरोपी और उसके तीन साथियों द्वारा कुल 1.53 करोड़ रुपये लेकर हड़प लिए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित रामभूल सिंह द्वारा रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी आश्वासन देता रहा। बाद में आरोपी द्वारा उनसे और रुपयों की मांग करते हुए गालीगलौज की गई और ठगे हुए रुपये भी देने से इनकार कर दिया। भविष्य में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी कुश अग्रवाल व तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।