{"_id":"5fd504be8ebc3e3d46614503","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd210156760","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिसंबर को पूरा हो जाएगा प्रधानाें का कार्यकाल, अब नहीं हो सकेगा कोई नया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिसंबर को पूरा हो जाएगा प्रधानाें का कार्यकाल, अब नहीं हो सकेगा कोई नया कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 दिसंबर को पूरा हो जाएगा प्रधानाें का कार्यकाल, अब नहीं हो सकेगा कोई नया कार्य
बुलंदशहर। प्रधानों के मौजूदा पंचवर्षीय कार्यकाल में सिर्फ 13 दिन शेष बचे हैं। 25 दिसंबर की रात 12 बजे ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद किसी भी ग्राम पंचायत में कोई भी नया काम नहीं हो सकेगा। वहीं, दूसरी ओर अभी तक शासन से अधिसूचना जारी नहीं हुई है। अफसर इसका इंतजार कर रहे हैं।
वर्ष 2015 में जनपद में 951 ग्राम प्रधानों को 25 दिसंबर को शपथ दिलाई गई थी। शपथ के बाद सभी ग्राम प्रधान अपने अस्तित्व में आ गए थे। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल अब पांच वर्ष पूरे होने के बाद 25 दिसंबर की रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। कार्यकाल समाप्त होने के बाद अगले कार्यकाल के लिए चुनाव होने तक किसी भी ग्राम पंचायत में कोई नया काम नहीं हो सकेगा। सिर्फ वहीं काम हो सकेंगे, जो 25 दिसंबर या इससे पूर्व शुरू हो चुके हैं। पंचायतीराज व्यवस्था के तहत कार्यकाल समाप्त होने के बाद कोई भी ग्राम प्रधान किसी भी खाते से राशि का आहरण नहीं कर सकेंगे। शासन के निर्देश पर नियुक्त कार्यवाहक ही राशि की निकासी कर सकेंगे। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि अभी तक शासन से अधिसूचना जारी नहीं हो सकी है। इसका इंतजार किया जा रहा है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही ग्राम पंचायतों में नियमानुसार कार्यवाहक नियुक्त किए जाएंगे। जिला पंचायती राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। ग्राम पंचायतों का संचालन करने के लिए शासन से जारी होने वाली अधिसूचना का इंतजार किया जा रहा है। 25 दिसंबर के बाद ग्राम पंचायतों में नए विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। सिर्फ वहीं कार्य जारी रहेंगे, जो पहले से चल रहे हैं। इनमें सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण और जीर्णोद्धार आदि काम शामिल हैं।