फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कलक्ट्रेट गेट पर पार्किंग कर्मी से होमगार्ड ने की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कलक्ट्रेट गेट पर पार्किंग कर्मी से होमगार्ड ने की मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में कलक्ट्रेट गेट पर स्थित पार्किंग के एक कर्मचारी के साथ शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में धुत होमगार्ड ने मारपीट की। साथ ही आरोपी ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कोतवाली देहात के कांशीराम आवासीय योजना निवासी शकील पुत्र इशहाक ने शुक्रवार दोपहर एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उसने बताया कि वह कलक्ट्रेट गेट पर स्थित पार्किंग में काम करता है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक होमगार्ड शराब के नशे में वहां आ पहुंचा और पीड़ित के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को एकत्रित होते हुए देख आरोपी मौके से उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से गुहार लगाई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed