फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

भारत बंद पर आज कालाआम जाम करेंगे अन्नदाता, समर्थन में दलों ने झोंकी ताकत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
भारत बंद पर आज कालाआम जाम करेंगे अन्नदाता, समर्थन में दलों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन अपनी रफ्तार पकड़ता जा रहा है। अभी तक तो हाईवे को ही जाम किया जा रहा था, लेकिन अब शहर के भीतर भी जाम लगाने की रणनीति पूरी कर ली गई है। सुबह से ही शहर के मुख्य चौराहे कालाआम समेत सातों तहसील पर भाकियू पदाधिकारी जाम लगाएंगे। किसानों के भारत बंद के आह्वान को कांग्रेस, सपा, बसपा, रालोद और आप जैसे राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन दे दिया है।
भारत सरकार से कई बार वार्ता होने के बाद भी किसानों की मांग का कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। जिससे किसान अब और भी अधिक आक्रोशित हो उठा है। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के विभिन्न संगठनों ने आठ दिसंबर यानी मंगलवार को भारत बंद का एलान किया है। जिसको सफल बनाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन दे दिया है। भारतीय किसान यूनियन के चीफ सेक्रेटरी एनसीआर मांगेराम त्यागी ने बताया कि बंद को सफल बनाने के लिए जिले को सात सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों पर भाकियू के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सभी जगह सुबह 11 बजे से तीन बजे तक जाम लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पदाधिकारी और किसानों के साथ नगर के कालाआम चौराहे पर उपस्थित रहेंगे। बताया कि यह आंदोलन शांतिपूर्वक होगा, कोई भी व्यवस्था न बिगडे़ इसके लिए सभी पदाधिकारियों को कह दिया गया है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की है कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संयम से काम लें और आंदोलन को शांतिपूर्वक अंजाम दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार के बारे में बताया कि व्यापारी अगर स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन हमारे पदाधिकारी कोई जोर जबरदस्ती नहीं करेंगे। वहीं, कांग्रेेस के प्रदेश महासचिव प्रशांत वाल्मीकि और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील चरौरा ने बताया कि किसान के आंदोलन को पार्टी का पूरा समर्थन है। किसानों की मांग जायज है जो सरकार को मान लेनी चाहिए। सपा के महासचिव राहुल यादव ने बताया कि मंगलवार को किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकाली जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन के चीफ सेक्रेटरी एनसीआर मांगेराम त्यागी ने बताया कि बंद के दौरान किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। बताया कि सभी पदाधिकारियों को बता दिया गया है कि महिला, स्कूल के बच्चों की गाड़ी, बरात की बस, एंबुलेेंस व जरूरी काम को जा रहे लोगों को परेशान न किया जाए और न ही उनको रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed