फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जहरीली हवा से मुश्किल में जिंदगी, एक्यूआई पहुंचा 434

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जहरीली हवा से मुश्किल में जिंदगी, एक्यूआई पहुंचा 434
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में वायु प्रदूषण की स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। इससे जनपद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप-फाइव में शामिल है। शुक्रवार को जनपद का एक्यूआई 434 मापा गया। जबकि, कानपुर का एक्यूआई 455 मापा गया। हाईवे पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिवाली के बाद से ही बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, ग्रेटर नोएडा और नोएडा समेत उप्र के अन्य जनपद प्रदूषण की चपेट में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा भी बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की जा चुकी है। शुक्रवार को शहर समेत पूरे जनपद में धुंध छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद का एक्यूआई 434 रहा। जबकि, आसपास क्षेत्र के जनपदों में कानपुर का 455, लखनऊ का 441, गाजियाबाद का 440, बागपत का 421, ग्रेटर नोएडा का 415, नोएडा का 414, पटना का 404 और मेरठ का 403 एक्यूआई मापा गया। जनपद में हवा की गुणवत्ता खराब होने से आंख और सांस की बीमारियां बढ़ने लगी हैं। निजी चिकित्सकों के अलावा सरकारी चिकित्सालयों में नेत्र रोगियों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, अस्थमा से पीड़ित मरीज भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सुबह-शाम की हवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। स्मॉग के कारण लोगों को बीमारियां घेर सकती हैं। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय मॉस्क और चश्मे का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन - वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जब तक जनपद के लोग वायु प्रदूषण कम करने के लिए खुद आगे नहीं आएंगे, तब तक प्रभावी उपाय करना मुश्किल है। इसलिए जनपद के लोग वायु प्रदूषण कम करने में सहयोग करें। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed