फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर : खेल किट और फर्नीचर खरीद की जांच दबाए बैठे अफसर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर : खेल किट और फर्नीचर खरीद की जांच दबाए बैठे अफसर
विज्ञापन

बुलंदशहर। गत दिनों जनपद के परिषदीय स्कूलों में खेल किट और फर्नीचर खरीद मामले में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया था। इस पर हालांकि जांच भी बैठा दी थी, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी जांच अधर में लटकी है। चर्चा है कि अफसर जांच को दबाए बैठे हैं। उनका रटा-रटाया जवाब है कि जांच चल रही है और जल्द ही रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजने के साथ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में 2399 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। गत दिनों बच्चों में खेल की भावना को जागृत करने के लिए शासन ने खेल किट खरीदने के आदेश दिए थे। इसके लिए प्राथमिक स्कूल को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालय को 10 हजार रुपये की राशि आवंटित की गई थी। स्कूल स्तर पर खेल किट तो खरीद ली गई, लेकिन इनकी खरीद में गड़बड़झाला उजागर हुआ था। आरोप लगा कि खेल किट में खेल का सामान घटिया है और वह निर्धारित रेट से बहुत कम राशि का है। वहीं, दूसरी ओर परिषदीय स्कूलों में बच्चों को फर्स पर बैठने से निजात दिलाने के लिए फर्नीचर खरीद के लिए राशि जारी हुई थी। स्कूलों ने फर्नीचर तो खरीद लिया था लेकिन शासन की ओर से जारी मानक अनुसार नहीं खरीदने पर बड़ा गड़बड़झाला सामने आया था। इन दोनों मामलों के उजागर होने पर विभागीय अधिकारियों ने जुलाई माह में ही जांच बैठा दी थी। जांच के लिए गठित की गई टीमों को एक सप्ताह का समय देकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। लेकिन अब इतना समय बीत जाने के बाद भी जांच अधर में लटकी है। चर्चा है कि अफसर जांच को दबाए बैठे हैं, ताकि इसमें शामिल अफसर और शिक्षकों को किसी तरह बचाया जा सके। बीएसए का वहीं, रटारटाया जवाब है कि जांच जारी है और जल्द ही पूरी हो जाएगी। जांच कब तक पूरी होगी इस सवाल का जवाब देने में उन्होंने असमर्थता जताई है।
विज्ञापन

इनसेट =
शिक्षा मंत्री आज पहुंचेंगे बुलंदशहर, करेंगे समीक्षा बैठक
परिषदीय स्कूलों में खेल किट और फर्नीचर खरीद में हुआ गड़बड़झाला जनपद बुलंदशहर में ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी सामने आया है। यह मामला शासन के संज्ञान में आने पर कई बार विभागीय अधिकारियों से खरीद के संबंध में जानकारी भी मांगी जा चुकी है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश द्विवेदी रविवार को बुलंदशहर पहुंच रहे हैं और यहां पर मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट =
जनपद के परिषदीय स्कूलों में खेल किट और फर्नीचर खरीद के मामले की जांच जारी है। इसकी जांच जल्द कर ली जाएगी। इसके लिए जांच टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर इसकी आगामी जानकारी भी जल्द शासन को भेज दी जाएगी।
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed