फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

10 हेक्टेयर में दिल्ली रोड पर विकसित होगी नई कालोनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
10 हेक्टेयर में दिल्ली रोड पर विकसित होगी नई कालोनी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बीडीए जल्द ही दिल्ली रोड पर एक नई कालोनी विकसित करने का तैयारी कर रहा है। यह कालोनी दस हेक्टेयर में बनाने का बीडीए का प्लान है। कालोनी के अंदर ही मिनी बाजार और स्वीमिंग पूल बनेगा। बीडीए के इस प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई है। अफसरों ने जमीन की तलाशने का काम भी शुरू कर दिया है। जल्द ही जमीन मिलने की पूरी संभावना अफसर जता रहे हैं।
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण अभी तक कई कालोनी विकसित कर चुका है। शहर के लोगों की जरूरत को देखते हुए प्राधिकरण अब नई कालोनी जल्द ही विकसित करने जा रहा है। इसके लिए बीडीए के अफसरों ने दिल्ली रोड पर जमीन की तलाश करना शुरू कर दिया है। इस कालोनी को गेट बंद कालोनी बनाया जाएगा। अगले वित्तीय वर्ष में बीडीए ने दिल्ली रोड पर जमीन खरीदने की योजना बनाई है। बीडीए दिल्ली नोएडा को ध्यान में रखकर आधुनिक व सुविधाओं से युक्त कालोनी विकसित करेगा।
विज्ञापन

किसानों को नहीं करना होगा रकम का इंतजार
बीडीए के अफसरों ने बताया कि इस बार भूमि का अधिग्रहण करने के बजाय नई तकनीक से 10 हेक्टेयर जमीन खरीदने की योजना बना रहा है। इस बार बीडीए किसानों से जमीन का बैनामा कराने के तुरंत बाद ही उनको जमीन की रकम प्रदान करेगा। जिससे किसानों को अपनी जमीन के रुपये का लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी के अंदर ही मिनी बाजार और स्वीमिंग पूल भी होगा
अफसरों ने बताया कि इस गेट बंद कालोनी के अंदर ही बीडीए मिनी बाजार और स्वीमिंग पूल बनाने की योजना भी बना रहा है। जिससे कालोनी में रहने वालों को सामान खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। सारा सामान कालोनी के भीतर ही उपलब्ध हो जाएगा। वहीं, स्वीमिंग पूल के चाहने वालों को भी कहीं और भटकने की जरूरत नहीं महसूस होगी।
कालोनी में करीब 300 मकान बनाने की है योजना
प्राधिकरण के अफसरों के अनुसार गेट बंद कालोनी विकसित होगी। जो सुरक्षा की दृष्टि से बहुत बेहतर होगी। इस कालोनी में तीन सौं से अधिक आवास बनाने की प्लानिंग की जा रही है। हालात देखकर आवासों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

कोट =
दस हेक्टेयर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कालोनी विकसित करने की बीडीए की योजना हैं। दिल्ली व अन्य जगहों से भी आकर लोग यहां बस सकते है। किसानों से नगद रकम देकर ही जमीन ली जाएगी।
= मोहम्मद शफाकत कमाल, उपाध्यक्ष, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed