{"_id":"5e6e7aa48ebc3ea4b978151d","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1960128102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के भय से रद हुआ निष्ठा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के भय से रद हुआ निष्ठा प्रशिक्षण
विज्ञापन
कोरोना के भय से रद हुआ निष्ठा प्रशिक्षण
बुलंदशहर। कोरोना के भय के चलते बेसिक स्कूलाें के शिक्षकों को दिया जा रहा निष्ठा प्रशिक्षण भी रद हो गया है। प्रशिक्षण रद करने के लिए डायट प्राचार्य और बीएसए ने आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि शासन और बेसिक शिक्षा के आदेश पर पिछले काफी दिनों से परिषदीय स्कूलाें के शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने का तरीका आदि आवश्यक जानकारी दी जाती है। यह प्रशिक्षण जनपद के सभी बीआरसी पर संचालित हो रहे हैं। इनमें प्रत्येक दिन अलग-अलग स्कूलाें के शिक्षकों को शामिल किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अफसर यह भी ध्यान रख रहे हैं कि स्कूल का पूरा स्टाफ प्रशिक्षण में शामिल न हो। डायट प्राचार्य महेंद्र राणा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शासन और विभाग के आदेश पर कोरोना के चलते फिलहाल निष्ठा प्रशिक्षण को रद कर दिया गया है। इस प्रशिक्षण को जल्द ही दोबारा शुरू कर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।