फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पुत्रवधू के साथ करता था दुष्कर्म, पत्नी-बेटे ने कर दी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
पुत्रवधू के साथ करता था दुष्कर्म, पत्नी-बेटे ने कर दी हत्या
विज्ञापन

शिकारपुर। थाना क्षेत्र में गत 17 फरवरी को मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त के बाद जांच हुई तो चौंकाने वाले राज से पर्दा उठा है। अधेड़ की हत्या उसके पुत्र, पत्नी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि अधेड़ ने एक युवती के एक तरफा प्रेम में आकर अपने पुत्र की उससे शादी करा दी। इसके बाद अधेड़ ने सुहागरात पर ही पुत्र को बाहर भेज दिया और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसी कारण उसकी हत्या की गई।
गौरतलब है कि गत 17 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र में खुर्जा पहासू रोड पर खाई में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान पुलिस ने छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में की थी। मृतक के पुत्र ने घटना की रिपोर्ट दुर्घटना में दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस भी इस दुर्घटना ही मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर दुर्घटना की कहानी पुलिस की आंखों में उलझ गई थी। बकौल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर होने से सामने आया था, लेकिन परिजन उसे दुर्घटना ही मान रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस को जानकारी हुई कि मृतक एक बस संचालित करता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पर उसकी नजर पड़ी थी। तभी से वह उससे एक तरफा मोहब्ब्त करने लगा था। कुछ माह पूर्व आरोपी ने अपने पुत्र की शादी उक्त युवती से करा दी थी। आरोपी ने सुहागरात पर ही अपने पुत्र को बस लेकर दिल्ली भेज दिया था। इसके बाद पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया था। कई दिनों तक आरोपी अपनी पुत्रवधू से दुष्कर्म करता रहा। इस संबंध में जब आरोपी के पुत्र व पत्नी को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया था। बावजूद इसके आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन

उमेश कुमार पांडेय - निरीक्षक शिकारपुर, कोतवाली - अधेड़ की हत्या उसके पुत्र, पत्नी व दो अन्य लोगों ने मिलकर की थी। मृतक अपनी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस कारण उसकी हत्या की गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed