फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जिले के 10 लोगों पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग की ‘नजर’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिले के 10 लोगों पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग की ‘नजर’
विज्ञापन

बुलंदशहर। चीन के बाद भारत में कोरोना वायरस फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं, कोरोना रोगी के संपर्क में आए युवक के परिवार की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर एहतियातन 28 दिन तक निगरानी की जाएगी। इसके अलावा चीन की ओर से आए पांच युवक भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। जो केंद्र सरकार की एडवाइजरी के तहत रखे गए हैं।
देश में कोरोना के कई संदिग्ध केस मिलने पर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, कुछ लोगों में पुष्टि होने से प्रतिदिन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा वीसी कर पल-पल पर नजर रखी जा रही है। वहीं, इटली से दिल्ली लौटे एक कंपनी मालिक में कोरोना की पुष्टि होने पर कंपनी के जनपद निवासी परिवार की जांच करने को कर्मचारी के परिवार के चार सदस्यों को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में मंगलवार को भर्ती कराकर चारों का सैंपल जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजा गया। जहां से चारों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। वहीं, कर्मी की रिपोर्ट भी जांच में निगेटिव मिलने पर बुलंदशहर भेज दिया गया। परिवार के पांच सदस्यों के साथ चीन की ओर से पूर्व में आए पांच अन्य लोग अब स्वास्थ्य अफसरों की निगरानी में रहेंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेज दर्द, निमोनिया और गले में खराश होना बीमारी के लक्षण है। ऐसे व्यक्ति तत्काल पंजीकृत चिकित्सक से सलाह लेकर ही दवा का सेवन करें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती परिवार को मुखिया के आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। 28 दिन तक सभी के स्वास्थ्य पर नजर रख जाएगी। बताया कि इसके अलावा पूर्व में चीन की ओर से आए पांच सदस्यों समेत सभी 10 लोगों से प्रतिदिन वार्ता कर केंद्र सरकार व शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। - डॉ. केएन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed