फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर के परिषदीय स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग नहीं है शौचालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर के परिषदीय स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग नहीं है शौचालय
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के दर्जनों परिषदीय स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय की अलग से व्यवस्था नहीं है। इसका खुलासा प्रेरणा एप पर मांगी जा रही सूचना से हुआ।
जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 2399 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 2.40 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनमें लगभग एक लाख छात्राएं भी शामिल हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी स्कूलोें में शौचालय भी बनवाए गए। आदेश जारी हुआ था कि प्रत्येक स्कूल में छात्र और छात्राओं के शौचालय अलग-अलग बनवाए जाएं। हालांकि स्कूलों में शौचालयों का निर्माण तो हो चुका। लेकिन अब प्रेरणा एप पर मांगी जा रही सूचनाओं ने अव्यवस्था की पोल खोल दी है। स्कूल में छात्राओं के लिए शौचालय की अलग से व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में प्रतिदिन छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती है। बताया यह भी जा रहा है कि जिस समय शौचालयों का निर्माण करवाया गया था तो उस समय जिम्मेदारों ने भी इस अव्यवस्था की ओर ध्यान नहीं दिया। यदि उसी समय ध्यान दिया जाता तो यह समस्या आड़े नहीं आती।
विज्ञापन

प्रधानों ने बनवाए हैं शौचालय
बता दें कि परिषदीय स्कूलों के शौचालय गांव के विकास की राशि से प्रधानों ने बनवाए थे। इनके निर्माण पर गांव को मिली 14वें वित्त आयोग की राशि खर्च की गई है। लेकिन इनके निर्माण आदि में लापरवाही बरती गई, जो समय-समय पर उजागर होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने प्रेरणा एप के माध्यम से स्कूलों की जरूरतों की जानकारी मांगी है। स्कूलों में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि जिस स्कूल में शौचालय निर्माण में लापरवाही वहां की समस्या को हल किया जाए। - अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed