फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

माध्यमिक स्कूलों में जल्द पूरी होगी शिक्षकों की कमी : गुलाब देवी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
माध्यमिक स्कूलों में जल्द पूरी होगी शिक्षकों की कमी : गुलाब देवी
विज्ञापन

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में जल्द शिक्षकों की कमी दूर होगी। भर्तियों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सरकार ने नए आयोग का गठन कर दिया है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री गुलाब देवी मंगलवार को जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। दोपहर के समय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को प्रदेश भर में पूरी तरह से नकल विहीन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी माध्यमिक शिक्षा व राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। करीब 30 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी। छात्र-छात्राओं तक सरकार की तमाम योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी के अलावा अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed