{"_id":"5e5c038b8ebc3ef3c945bfbe","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd195185279","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने फेरा जिला प्रदर्शनी की तैयारियों पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने फेरा जिला प्रदर्शनी की तैयारियों पर पानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बदले मौसम ने जिला प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर पानी फेर दिया है। शनिवार को हुई बारिश से जिला प्रदर्शनी मैदान में जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे रंगाई, पुताई और साफ-सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, शुभारंभ की प्रस्तावित तिथि के दिन भी बारिश की संभावना है।
जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ छह मार्च को प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला प्रशासन/जिला प्रदर्शनी समिति नुमाइश मैदान की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और विद्युतीकरण में जुटा हुआ है। गत सप्ताह से मौसम लगातार खराब चल रहा है। वहीं, अभी तक की सारी तैयारियों पर बारिश ने पानी फेर दिया है। शनिवार शाम और रात्रि को हुई बारिश से जिला प्रदर्शनी मैदान में बारिश का पानी जमा हो गया है। ड्रेनेज का प्रोपर इंतजाम ना होने पर जगह-जगह कच्चा होने की वजह से नुमाइश मैदान में पानी और कीचड़ की स्थिति बनी रही। कीचड़ और गंदगी से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे आने वाली छह तारीख को यहां कोई आयोजन होने वाला नहीं है। हालांकि अफसरों का कहना है कि उद्घाटन के समय तक सब सामान्य कर लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो मोटर से पानी निकालकर मैदान को सूखाया जाएगा और मिट्टी डाल दी जाएगी। वहीं, मौसम विभाग ने छह मार्च को पुन: बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे तैयारियों पर बारिश खलल डाल सकती है। एडीएम प्रशासन/जिला प्रदर्शनी वरिष्ठ प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से परेशानी सामने आ रही है। साफ-सफाई और जल-निकासी का कार्य किया जा रहा है। शुभारंभ से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी। शुभारंभ छह मार्च को ही होगा।