फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

होली से पूर्व बदल सकता है मौसम का मिजाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
होली से पूर्व बदल सकता है मौसम का मिजाज
विज्ञापन

बुलंदशहर। रात्रि के समय हल्की ठंड और दिन में गर्माहट का अहसास जारी है। वहीं, होली से पूर्व मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक होली से पूर्व बारिश की आशंका जता रहे हैं। इससे तापमाप में गिरावट भी आएगी और मौसम भी बदलेगा।
इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। फरवरी माह में बारिश की जरूरत महसूस की जा रही थी। जनवरी माह में कई बार बादल भी छाए और मात्र बूंदाबांदी तक ही सीमित रहे। मगर, अब होली से पूर्व मौसम बदलने के आसार जताए जा रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो तापमान गिरेगा और मौसम भी खुशगवार होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस समय आंकड़े बन रहे हैं कि एक मार्च को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और यह चार मार्च तक मैदानी क्षेत्र तक पहुंच सकता है। इससे बुलंदशहर समेत आसपास के जिलाें में भी बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

--------
बढ़ने लगा तापमान, चलने लगे पंखे
- पिछले कई दिनों से बढ़ रहा तापमान, असमंजस में मौसम वैज्ञानिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। मौसम में अचानक बदलाव और तापमान में हुई बढ़ोतरी को लेकर मौसम वैज्ञानिक भी असमंजस में हैं। हालात यह हैं कि फरवरी में पड़ने वाली सर्दी की जगह इस बार पंखे चलने लगे हैं। पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सर्दी देरी से आई और इस बीच कई बार मौसम ने रंगत बदली। कभी अधिक कोहरा और ठंड के साथ पाला पड़ा। इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों के आंकड़ों का गणित भी कई बार फेल साबित हुआ। संभावना जताई जा रही थी कि इस बार फरवरी माह तक ठंड रहेगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ और मौसम ने एक बार फिर रंगत बदली और तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। जिसके चलते फरवरी माह में ही लोगों को पंखे चलाने को मजबूर कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि इस बार मौसम के आंकड़ों का गणित कई फेल साबित हुआ है। अचानक बदले मौसम और बढ़े तापमान ने भी आंकड़ों का गणित बिगाड़ दिया है। यह सब पर्यावरण प्रदूषण का असर है। यदि इसी तरह गर्मी बढ़ती रही तो गेहूं की फसल को प्रभावित कर सकती है। क्योंकि इस माह और गेहूं की फसल को ठंडी की जरुरत थी। मौसम के आंकड़ों से संभावना जताई जा रही है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी रहेगी और जल्द ही गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed