{"_id":"5e31c4c98ebc3e4ade212a2c","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd193163239","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बुलंदशहर में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बुलंदशहर में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बुलंदशहर में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट
बुलंदशहर। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल समेत सरकारी व निजी अस्पताल के संचालकों को कोरोना वायरस के मिलते-जुलते लक्षणों वाले मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। वहीं, जिला प्रशासन चीन से आने वाले हर व्यक्ति के आवागमन पर नजर बनाए हुए है।
देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज होने की बात कही गई है। हालांकि अब तक इनकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। स्वास्थ्य अफसरों ने जिले के लोगाें से सावधानी बरतने की अपील की है। हालांकि जिले में कोरोना वायरस का कोई केस नहीं पाया गया है। जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के रोगियों के लिए अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से जिले से चीन की ओर आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चीन से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग होगी। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध लक्षण वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
ये है कोरोना वायरस
नोवेल कोरोना वायरस अकेले कोरोना वायरस नहीं है। यह कई वायरस का समूह है। यह भी जानवरों से फैलता है। इस वायरस से निमोनिया होता है। कफ, बुखार और सांस लेने में तकलीफ इसके शुरुआती लक्षण हैं। निमोनिया के बाद मरीज की स्थिति आर्गन फेल्योर तक जा सकती है। चूंकि, यह वायरल निमोनिया है, ऐसे में इसके खिलाफ एंटी बायोटिक्स बेकार है। एंटी वायरल ड्रग्स का भी कोई असर नहीं होगा। अस्पताल में भर्ती कराने की स्थिति में लंग्स और बाकी आर्गन्स को सपोर्ट सिस्टम की जरूरत पड़ सकती है। रिकवरी कब और कैसे होगी, यह सिर्फ व्यक्ति के इम्यून सिस्टम पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
वायरस के लक्षण और समस्या
- सांस लेने में परेशानी होना
- सर्दी -जुकाम जैसे लक्षण
- नाक का लगातार बहना, सिर में दर्द
- खांसी-कफ, गला खराब होना
- तेज बुखार, थकान, उल्टी महसूस होना
- अंगों का काम करना बंद करना
वायरस को ऐसे फैलने से रोके
- मरीज की सही तरीके से गाइड लाइन के अनुसार देखभाल करें
- सांस लेने संबंधी किसी को समस्या हो तो उससे दूर रहें
- वायरस प्रभावित देशों और क्षेत्रों की यात्रा से बचें
- हाथों और शरीर की सफाई का खासा ध्यान रखें
- खांसते व छींकते समय मुंह-नाक को ढंक कर रखें
- हाथ व उंगली से आंख, नाक व मुंह को बार-बार न छूएं
- हाथ मिलाने, एक-दूसरे को छूने से बचें
कोट
कोरोना वायरस के लक्षण का जिले में अभी तक कोई रोगी नहीं मिला है। ऐसे में डरने की जरूरत नहीं है। एहतियातन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के सभी अफसरों व निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जिस तरह स्वाइन फ्लू फैलता है, वैसे ही कोरोना वायरस भी फैलता है। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ