फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आज निकाल ले धनराशि, कल से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आज निकाल ले धनराशि, कल से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगर आप बैंक के कामकाज निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज ही निपटा लीजिए। आल इंडिया कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर यूपी बैंक कर्मचारी यूनियनों ने धरनारत पर कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति बनाई हैं। इसके चलते 31 जनवरी से जिले के बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान आप बैंक का कोई कामकाज नहीं कर पाएंगे और कैश की परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता हैं।
यूपी बैंक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले गत माह बैंक कर्मियों द्वारा हड़ताल करने पर शासन द्वारा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद वेतन संशोधन वार्ता और अन्य मांगे विफल होने पर बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और एक फरवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में शुक्रवार और शनिवार बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। दो फरवरी को रविवार का अवकाश रहेगा। इस दौरान लगातार तीन दिन तक आप बैंक का कोई कामकाज नहीं कर पाएंगे। जिससे लोगों को लेनदेन करने में परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता हैं। वहीं, बैंक कर्मियों की मांग पूरी न होने पर आगे भी हड़ताल जारी रहने की संभावना जताई जा रही हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के जिला संयोजक विक्रम सिंह राघव ने बताया कि प्रदेश आह्वान पर हड़ताल आयोजित होगी। जिसके बाद 11, 12 और 13 मार्च को तीन दिवसीय हड़ताल रहेगी। इसके बाद शासन ने मांगें नही मानी तो एक अप्रैल से बैंककर्मियों द्वारा अनिश्चिकालीन हड़ताल की जाएगी। बताया कि वेतन में 12.5 फीसदी बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को सभी यूनियनों ने अस्वीकार कर दिया हैं। इसकी वजह से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा की गई हैं। 31 जनवरी को पुरानी जेल परिसर से पैदल मार्च कर 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। एक फरवरी को सांसद डॉ. भोला सिंह को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

विजय गांधी, जिला अग्रणी बैंक मैनेजर - वेतन संशोधन को लेकर 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। तीन फरवरी को अपने नियमित समय से बैंक खुलेंगे। बैंक बंदी से पूर्व एटीएम में कैश डालने वाली एजेंसियों को पर्याप्त मात्रा में कैश रखने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed