फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बिजली चोरी के मुकदमे हजार, विवेचक दो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बिजली चोरी के मुकदमे हजार, विवेचक दो
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली अधिकारियों द्वारा एक साल में करीब 4660 बिजली चोरों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मुकदमों की विवेचनाओं के लिए सिर्फ दो ही उप निरीक्षक तैनात किए हैं। दोनों विवेचक एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाने की एक ही गाड़ी से बारी-बारी से विवेचना करने के लिए जा पाएंगे।
प्रदेश सरकार ने बिजली चोरी रोकने और बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगातार छापा मार रहे है। बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने और उनकी विवेचना के लिए प्रत्येक जनपद में एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाना बनाया है। इसमें पूरे पश्चिमांचल में 14 थाने शामिल हैं। बुलंदशहर एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाना पर पिछले साल बिजली चोरी के 4660 मुकदमे दर्ज हुए हैं। पहले थाना क्षेत्रवार बिजली चोरी के मुकदमे संबंधित थानों में दर्ज होते थे। संबंधित थाने के उपनिरीक्षक ही बिजली चोरी की विवेचना करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करते थे, लेकिन अब पूरे जिले में बिजली चोरी के मुकदमों की विवेचना करने का सारा काम तैनात दो ही उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारी है। उपनिरीक्षकों की संख्या कम होने के कारण 4660 मुकदमों की विवेचना करने में काफी समय खर्च हो जाएगा। एक आंकड़े के अनुसार दोनों एक दिन में कम से कम 20 मुकदमों की विवेचना करेंगे तो सारे काम में करीब आठ माह से अधिक का समय लग जाएगा। बता दें कि इस समय एंटी पावर थेप्ट पुलिस के पास दो उपनिरीक्षक और छह ही सिपाही हैं और थाने को सिर्फ एक ही गाड़ी उपलब्ध कराई गई है। जो नाकाफी ही साबित होगी, क्योंकि इस समय थाने में बिजली चोरी के मुकदमों की फाइलों का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

कोट -------------
मुकदमों के हिसाब से उप निरीक्षक कम हैं। पूरे जिले में बिजली चोरी के मुकदमों की विवेचना दो दरोगा को करनी है। एक दिन में केवल 20 मुकदमों की ही विवेचना हो सकती है। फिलहाल एक ही गाड़ी है और उर्जा निगम एक अन्य गाड़ी और मुहैया कराने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपाल सिंह, निरीक्षक एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed