{"_id":"5e3076b98ebc3e4b000f4635","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd193048024","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न वितरण पर छाये संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न वितरण पर छाये संकट के बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्यान्न वितरण पर छाये संकट के बादल
बुलंदशहर। जनपद में खाद्यान्न वितरण पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। राशन डीलर्स द्वारा गुलावठी के एसएमआई व चौकीदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की है, जिसके विरोध में अनूपशहर और अरनिया के राशन डीलर्स सामूहिक इस्तीफा सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।
गुलावठी के वरिष्ठ विपणन निरीक्षक (एसएमआई) और चौकीदार पर कम खाद्यान्न देने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग गुलावठी व अगौता क्षेत्र के राशन डीलर ने किया है, जिसके तहत वे सामूहिक इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद भी समाधान न होने पर जिले के समस्त राशन डीलरों द्वारा आंदोलन करने की रणनीति बना ली है। राशन डीलर का कहना है कि जब तक गुलावठी के वरिष्ठ विपणन निरीक्षक (एसएमआई) और चौकीदार को नहीं हटाया जाता है तब तक राशन डीलर खाद्यान्न का वितरण नहीं करेंगे। खाद्यान्न वितरण न होने से राशनकार्ड धारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों की मानें तो गुलावठी के साथ शिकारपुर, जहांगीराबाद, खुर्जा, झाझर, ककोड़ आदि क्षेत्रों में खाद्यान्न का उठान नहीं हो रहा हैं। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद की मनजीत कौर द्वारा गुलावठी एसएमआई का चार्ज लेने में असमर्थता जताने पर बीबीनगर व स्याना के एसएमआई प्रदीप कुमार को गुलावठी का चार्ज सौंपा गया है। साथ ही उन्होंने राशन डीलर को गोदामों से राशन उठाने में वितरण कार्य में बाधा उत्पन्न न होने का आश्वासन देते हुए समिति को पत्र भेजा है।