{"_id":"5e3077698ebc3e4b6475e655","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1930448178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट का बैनामा कराने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट का बैनामा कराने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट का बैनामा कराने के नाम पर लाखों की ठगी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को प्लॉट दिलाने के नाम पर आरोपी रिश्तेदार पिता-पुत्र ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर पहले तो आरोपी आश्वासन देते रहे, लेकिन अब आरोपी पीड़ित को रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई है।
नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी संदीप कुमार ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह दिल्ली स्थित एक कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात है। यहां उसका पैतृक मकान है। उसके घर पर उसके मेरठ निवासी एक रिश्तेदार पिता-पुत्र का आना जाना रहता था। करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी पिता-पुत्र ने पीड़ित को मेरठ में एक प्लाट दिलाने का झांसा दिया था। जिसके एवज में आरोपियों ने 14 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने मामले में प्लाट देखने के बाद बतौर पेशगी 2.50 लाख रुपये दे दिए थे। जिसके बाद आरोपियों ने जल्द ही बैनामा कराने का झंासा दिया था। लेकिन, आरोपी बैनामा टालते रहे। बीते दिनाें पीड़ित को खुद के ठगे जाने की जानकारी हुई। जिस पर पीड़ित ने आरोपी पिता पुत्र से अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी उसे जल्द ही रकम लौटाने का आश्वासन देते रहे। लेकिन, बीते दिनों समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने रुपयों की मांग की तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर अभद्रता की और रुपये वापस मांगने पर भविष्य में हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।