{"_id":"5e2f29738ebc3e7d5d1fd51e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1930395163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के बाद आठ वर्षीय बच्चे की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर्म के बाद आठ वर्षीय बच्चे की हत्या, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

औरंगाबाद/खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम में आठ साल के मासूम बच्चे को अगवा करने के बाद ईख के खेत में कुकर्म करके गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मृतक के घर में पनाह लिए रहे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दिल्ली में ऑटो चलाने वाले अमेठी निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
गांव निवासी आठ वर्षीय एक बालक 23 जनवरी की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। 24 जनवरी को थाना खानपुर में बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 26 जनवरी की शाम उसकी अर्द्धनग्न लाश गांव में ही एक ईख के खेत में बरामद हुई। बच्चे के शव पर खून के निशान थे, जबकि एक आंख क्षतिग्रस्त थी। आशंका जताई गई कि कुकर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में अमेठी जनपद निवासी सुरेश यादव और संजय शुक्ला को हिरासत में ले लिया। दोनों युवक 23 जनवरी को ही पीड़ित के घर पर आए थे। शक होने पर दोनों युवकों से पूछताछ की गई, लेकिन वे जानकारी से इनकार करते रहे। 26 जनवरी को शव बरामद होते ही जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उनमें से संजय शुक्ला ने पूरा घटनाक्रम कुबूल लिया। संजय ने पुलिस को बताया कि वह बालक को बिरयानी खिलाने के बहाने खेत पर ले गया, नशे में उसके साथ कुकर्म किया। हालत बिगड़ने और पकड़े जाने के डर से उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और वापस घर पर आ गया।
हत्याकांड में दो आरापियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात को एक युवक ने अंजाम दिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
- मनीष मिश्रा, सीओ स्याना