{"_id":"5e2f28e88ebc3e4ae33fdd89","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1930003169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में जिला प्रशासन अलर्ट, गंगा यात्रा मार्ग पर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में जिला प्रशासन अलर्ट, गंगा यात्रा मार्ग पर डाला डेरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। मंगलवार को जनपद पहुंचने वाली गंगा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जनपद के सभी बड़े अधिकारियों ने गंगा यात्रा मार्ग पर डेरा डाला हुआ है। घाटों व मार्गों का कई दिनों से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम एसएसपी अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।
28 जनवरी मंगलवार को जनपद के विभिन्न गंगा तटीय इलाकों में गंगा यात्रा का आगमन होगा। जिसको लेकर प्रशासनिक व पुलिस के आलाधिकारी स्वयं पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को स्याना के गांव भैसोड़ा पर गंगा यात्रा टीम के स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का निर्देश दिया। बेहतर ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न होने का आदेश दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग को गंगा यात्रा के दौरान जनपद की सीमा में प्रवेश के लिए स्वागत द्वार बनाने का निर्देश दिया। पुष्प वर्षा, नमामि गंगे से संबंधित स्लोगन के साथ लोगों को खड़ा करने को कहा। जहांगीराबाद में यात्रा मार्ग में बिजली के झूलते तारों को ठीक करने का निर्देश पावर कारपोरेशन के अफसरों को दिया। अनूपशहर पहुंचकर डीएम ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। डेलीगेशन के लिए बनाए गए स्टेज को बड़ा करने को कहा। वाहनों को सहीं प्रकार से लगवाने का निर्देश दिया। घाट पर आगंतुकों के लिए पानी, शौचालयों एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। राजघाट पहुंचकर डीएम ने घाट की सफाई, बैरिकेडिंग, शौचालयों, पानी आदि की उचित व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। डेलीगेशन को मोटरबोट के माध्यम से गंगा निरीक्षण करने के लिए मोटर बोट की उपलब्धता, रूट चार्ट आदि की जानकारी ली। सुरक्षा को देखते हुए पीएसी, गोताखोर की भी व्यवस्था का आदेश दिया। इस दौरान एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा, एसडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।