फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्णवास में रविवार देर शाम विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंासी के फंदे से लटका मिला। मामले में मायके पक्ष ने आरोपी ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।

अलीगढ़ जनपद के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी राजकुमार पुत्र डोरीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन मिथलेश की शादी वर्ष 2016 में कर्णवास निवासी राकेश पुत्र कुंवरपाल से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालिए शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज के रूप में तीन लाख रुपये की नकदी व एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर मिथलेश का उत्पीड़न किया जा रहा था। मायके पक्ष के समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगों पर डटे हुए थे। आरोप है रविवार को मिथलेश की ससुराल गांव से किसी ने उन्हें सूचना दी थी कि उनकी बहन की ससुरालियों ने हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष को सौंप दिया है। कोतवाली निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति राकेश, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपी राकेश व कुं वरपाल को हिरासत में ले लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed