{"_id":"5e29e3b08ebc3e4b2b1206eb","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1928451154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से तस्करी कर लाया गया गांजा बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से तस्करी कर लाया गया गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वाट टीम और पहासू थाना पुलिस ने बिहार से तस्करी कर लाया गया भारी मात्रा में लाखों रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। साथ ही पुलिस टीम ने एक तस्कर को भी कार के साथ दबोचा है। बताया गया कि आरोपी बिहार और पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से गांजा लेकर आता था और एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करता था। हालांकि, पश्चिम उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में सप्लाई करने की बात स्वीकार की गई है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि पहासू थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह और स्वाट टीम प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी की टीम बुधवार देर रात को पहासू क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव बरोला नहर पर एक आरोपी व्यक्ति कार लेकर पहुंचने वाला है। कार में वह बिहार और पश्चिम बंगाल के पास से नशीला पदार्थ गांजा तस्करी कर लाया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी करते हुए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर 60 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही पकड़े गए तस्कर की शिनाख्त अजय कुमार पुत्र माया रावत निवासी गांव व थाना सिकटा जनपद बेतिया बिहार के रूप में हुई। अजय कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा गाजियाबाद के डासना थानाक्षेत्र के अंबेडकर पार्क कालोनी निवासी इरशाद पुत्र जफरे को सप्लाई करता है। इसके बाद इरशाद गांजा नोएडा, गौतमबुद्धनगर, दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, शामली, बागपत और अलीगढ़ जिलों में सप्लाई करता है। वहीं, एसपी क्राइम ने बताया कि फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।