फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी के बुलंदशहर में किसानों ने प्राथमिक स्कूल में बंद किए गोवंश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शिकारपुर क्षेत्र के गांव सरगांव स्थित प्राथमिक स्कूल में बन्द गोवंश. - फोटो : BULANDSHAHR
यूपी के बुलंदशहर में किसानों ने प्राथमिक स्कूल में बंद किए गोवंश
विज्ञापन

शिकारपुर। आवारा गोवंश द्वारा किसानों के खेतों में किए जा रहे नुकसान से परेशान सरगांव के किसानों ने आवारा गोवंश को खेतों से इकट्ठा कर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया।

क्षेत्र के गांव सरगांव के जंगलों में छुट्टा गोवंश का आतंक है। करीब 40-45 गोवंश किसानों के खेतों में खुलेआम घूम रहे हैं और किसानों की फसलों को खा रहे हैं। इस नुकसान से परेशान गांव के किसानों ने गुरुवार की शाम खेतों में घूम रहे आवारा गोवंश को एकत्र किया और गांव के प्राथमिक स्कूल में ले जाकर बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा गोवंश किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं। प्रशासन को बार बार बताने के बाबजूद प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया है। मंगलवार को गांव के किसानों ने सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा के समक्ष गोवंश द्वारा खेतों में किये जा रहे नुकसान की जानकारी देते हुये आवारा गोवंश को पकड़वाने की गुहार लगाई थी। लेकिन दो दिन बाद भी गोवंश खेतों में नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed